Showing posts with label Hindi Songs. Show all posts
Showing posts with label Hindi Songs. Show all posts

13 May 2021

थोड़ा सा मिले आसमान...

 थोड़ा सा मिले  आसमां

थोड़ी सी मांगू मैं जमीं

पानी सी मैं बह चलूं 

किनारे  गर हो हमनशी....


I wanna paint  town ,all red 

I wanna do things all  I  said 

Forever wanna be in your arms 

I  wanna feel your  strength, your calm 


जबसे मिले हो हमनवां 

देखो देखो दिल   उड़ चला 

है ख्वाहिशें  पतंग सी 

कि हवाएं भी मलंग सी 

Come on O'  feel ...

 उन सांसों को 

तुमसे बंधी है , उन आसों को 

बांधों मुझे इन धागों से 

सांसों को मेरी , तेरी सांसों से ....


Far out there, when a  robin flies 

In the green meadows and smoky skies

The breeze flutters  and passes by 

The trees shudder and leaves sigh 

Will you hold my hand and walk by 

Till the life bids us adieu good bye ??




2 September 2017

तुम पे दिल हारी हूँ

तुम पे दिल  हारी हूँ ,
सुनो, मैं तुम्हारी हूँ
हाँ
हाँ ,मैं  तुम्हारी हूँ !


रतजगों में 
तू ही तू है 
ख़्वाहिशें   है जवाँ  
आहटों में   
 होता है मुझको 
 आने  का तेरे गुमाँ
 तुझ  पे वारी हूँ। 
हाँ
हाँ ,मैं  तुम्हारी हूँ


दिन सुबह से 
धुआँ  उड़ाए 
शाम का है समां !
 रात  भर है  
चाँद तनहा ,
तनहा है आसमाँ !
तनहा , बेचारी  हूँ।  
हाँ
हाँ ,मैं  तुम्हारी हूँ


नब्ज़ धीमे
 धीमे धड़के 
साँस - साँस  धुआँ !
इश्क़ मेरा 
था  फीका फीका
अब   फिरोज़ी हुआ
अधूरी हूँ,  सारी हूँ। 

सुनो,  मैं तुम्हारी हूँ। 

28 August 2017

किसी शाम से मैं सुबह जा मिलूँगी

किसी शाम से मैं 
सुबह जा मिलूँगी 
हूँ धूप  चाँदनी से
किसी दिन मिलूँगी 
मिलूँगी .....  किसी दिन 
मैं  ख़ुद से मिलूँगी ...

बैठ कर रोशनी 
थक गई है यूँ  भी दिनभर  .... 
छांव भेजी  है पहाड़ों ने 
चीनारो में  यूँ भर भर  ...... 
हूँ हवा ख़ुशबुओं में मैं 
घुल घुल के  बहूँगी   ...... 
मिलूँगी .....  किसी दिन  मैं  ख़ुद से मिलूँगी ...


रास्ते चल रहे है 
कभी रुकते ही नहीं है .... 
फ़ासले मंज़िलो से 
कभी   घटते  ही नहीं है  .... 
हमसफ़र हूँ मैं  हमसफ़र 
बनके तुझसे  आ मिलूँगी  .... 


मिलूँगी .....  किसी दिन  मैं  ख़ुद से मिलूँगी ...


रेत की हाथो  से 
जाने पटती क्यूँ नहीं है .....
वक़्त सी, रेत भी 
कभी टिकती ही नहीं है .....
लकीरों में हाथो की 
कभी के मैं मिलूँगी  .....
मिलूँगी .....  किसी दिन  मैं  ख़ुद से मिलूँगी ...







हूँ मैं ख़ुशबू कोई

हूँ मैं ख़ुशबू कोई 
आओ बिखराओ    
बन हवा मेरी नस नस में 
घुल जाओ  

पेड़ के जो थे जालें 
वो रेशम हुए 
क़तरे पानी के 
थम थम शबनम हुए 
 उलझी बूँदों  से प्यास 
बुझा  जाओ  
बन हवा मेरी नस नस  में 
घुल जाओ  

है सिगार जो हाथ में 
सुलगी हुई 
ज़िंदगी किस ख़ुमार में 
उलझी हुई 
है  धुआँ आग दिल में 
लगा जाओ  
बन हवा मेरी नस नस  में 
घुल जाओ  

वो रुक रुक निगाहें यूँ 
उठती हुई 
वो बेकल हँसी बेजा 
हँसती हुई 
एक निगाह, इन निगाहों 
को छू जाओ  
बन हवा मेरी नस नस  में 
घुल जाओ  

20 August 2017

है मर्ज़ इक लाइलाज तू

Courtesy Internet 

है मर्ज़ इक लाइलाज तू
मेरे ज़ख़्म का एक दाग़ तू 
फिर भी मैं हूँ ...
जाने क्यूँ ?
दिल जान से 
चाहूँ तुझे  मैं ....यूँ!

पड़े  रूह  पर  कुछ सिलवटे
यादों की जब हवा  चले 
बंजर पड़ी दिल की ज़मी को 
वादों का इक सहरा मिले 
दिया दर्द का मंज़र ये, तूने क्यूँ 
जलती है यादें ... हाँ यादें ..धूँ 
फिर भी मैं हूँ ...
जाने क्यूँ 
दिल जान से 
चाहूँ तुझे मैं ....यूँ!!

पशेमान होती है करवटें
जब ख़्वाब रब से दुआ करें 
बुझते हुए से चरागो को
जलने का एक  हौसला मिले 
छीना  सुकुँ रातों का , तूने क्यूँ 
दिन हो गया, अंधी सुरंग सा ज्यूँ
फिर भी मैं हूँ ...
जाने क्यूँ 
दिल जान से  
चाहूँ तुझे  मैं ...यूँ !!

सिवा दर्द, कुछ भी दिया नहीं
पर कोई, तुझसे गिला नहीं 
चाह कर भी 
चाहती तुझे मैं हूं !!
तू ही बता ...
हां  बता दे क्यूँ ...
चाहूँ तुझे दिल जान से मैं  यूं ??

6 August 2017

Now that you pamper the soulful me


Now that you pamper  the soulful me  
Why won't  you pamper the bodily me 

You are the  he and I am the  she 
Why won't you love the she in me 

I am the nectar that feeds your soul 
Why won't you be my honey bee 

The fire, desires in the ember me 
Why won't you be my inferno spree 

The touch that renaissance the bodily me 

Why won't you be Leonardo da Vinci 

24 July 2017

My dreams were just a call away!

Courtesy : Internet


My dreams were just
 a  call away!
Was  holding   them,
so  they  don’t fall away !
You said  you’d
give me a call,
 Cuz  I was
ur  sixteen year old doll !!


You said that day
Let happen what may
In ur arms I’d lay
and   shall
continue to enthrall,
Cuz,  you loved
ur  sixteen year old doll !!


 Why  wont you
talk to me!
I beg thee, jaana!  
I beseech thee!
 Aghast, 
 torn n appalled!
Alas !  
am no more  
ur  sixteen year old doll !!