12 March 2021

तू ही ख्वाहिश

 तू ही है ख्वाहिश

तू ...आजमाइश 

तू है  बहाना ...

ख्वाबों के ज़रिए

  तुझ में मेरा 

 है आना जाना ....


इश्क़ के बादल में ...

छुप के रहती

 बूंदे  जो है चाहत की ...

बरसे झमझम...

फिर  बारिशों  में

बूंदे जो है  राहत की ....

 पलकों से फिसले 

गालों से बहके 

अधरों.... में  है बस  समाना  ...

ख्वाबों के ज़रिए यूं तुझ में  मेरा....

 अब है आना जाना  ...










3 comments:

yashoda Agrawal said...

आपकी लिखी रचना "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" आज शनिवार 13 मार्च 2021 शाम 5.00 बजे साझा की गई है.... "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!

KUMMAR GAURAV AJIITENDU said...

सुंदर ख्वाब

संगीता स्वरुप ( गीत ) said...

हर सूं तू ही तू है । अश्कों में या हों फिर ख्वाब । खूबसूरत एहसास