अम्माँ सुनाओ न कोई कहानी
न जिसमें हो राजा न हो कोई रानी
तुम्हीं बताओ क्यों सूरज जले
सुबह क्यों ये निकले क्यों साँझ ढले
सवेरे क्यों ठंडी पवन सी चले
कड़ी धूप में क्यों ये तन मन जले
अम्माँ बताओ कहाँ से वो आये
रातों को सूरज नज़र क्यों न आये
चंदा की बातें तुम कल ही बताना
सूरज का गीत मुझे तुम सुनाना
अम्माँ सुनाओ न कोई कहानी
न जिसमें हो राजा न हो कोई रानी

No comments:
Post a Comment