20 August 2021

शाम और चांद

 तुम चांद ...

और 

मैं शाम !!


तुम चांदनी के ,

और मैं ?

मैं शाम, 

सूरज की नही 

तुझ चांद की 

भी तो नहीं !


किसी के नेह 

की प्यासी 

मैं ,शाम ,

किसी क्षितिज सी 

आभासी !


तुम प्रेम और 

तुम सुहासी !

मैं विरह 

मैं

रूहों की उदासी 



चलो ऐसे सही 

ऐसी  भी सही !!

 चलो मैं ,शाम, 

चलो मैं कोई भी  नहीं ..

चलो तुम  चांद 

तुम्हीं तुम हर तरफ देखो

 हां हर तरफ 

तुम ही तुम हो 

हां वहीं ...हां वहीं  !!

2 comments:

संगीता स्वरुप ( गीत ) said...

बड़े कन्फ्यूजन में हो .... शाम हो तो सिंदूरी आभा लिए हो ।।

ilainahfahner said...

galaxy watch 3 titanium - Tatian Art
The latest episode ti 89 titanium calculator of Tintan Tatian Tatian's Tatian titanium pickaxe terraria Tatian titanium gold Art features the latest episode in Tintan Tatian nier titanium alloy Tatian's kadangpintar Tatian style and design.